फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उसावां से किशोरी को अगवा करने वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, रिपोर्ट दर्ज

उसावां से किशोरी को अगवा करने वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Dec 2018 09:27 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
उसावां से किशोरी को अगवा करने वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, रिपोर्ट दर्ज
उसावां से किशोरी को अगवा करने वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किशोरी का मोबाइल घर में रखा मिला, आरोपी की तलाश में दिनभर भटकती रही पुलिस
पुलिस दूसरे दिन भी नहीं लगा सकी सुराग, पिता से पूछताछ जारी अमर उजाला ब्यूरो बदायूं/ उसावां। उसावां इलाके से किशोरी को अगवा करने वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, जो दातागंज इलाके का रहने वाला है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन के दौरान किशोरी का मोबाइल घर में रखा मिल गया। पुलिस सर्विलांस के जरिए आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन पता कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। साथ में उसकी मां भी गई थी। गांव के बाहर मां के सामने किशोरी को दो युवक अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए। जब इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो खलबली मच गई। फौरन किशोरी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सीओ दातागंज और उसावां एसओ जयप्रकाश सिंह मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद किशोरी को खेतों और गांव के जंगल में तलाश किया। बावजूद इसके किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। सीओ दातागंज एसके सिंह के निर्देशन में तलाशी अभियान चलता रहा। शनिवार सुबह किशोरी के भाई ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंदापुर निवासी जयसिंह के खिलाफ किशोरी ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ जयप्रकाश सिंह ने आरोपी के गांव में दबिश दी और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इस पर पता चला कि आरोपी जयप्रकाश हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किशोरी का मोबाइल बरामद हुआ है, उसके नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है। उससे अहम सुराग हाथ लगेंगे।
विज्ञापन

वर्जन--
किशोरी को ले जाने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। सुबह हमने दबिश दी थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात में फिर दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश सिंह, एसओ उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed