फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छेड़छाड़ और कुंडल लूट की रिपोर्ट दर्ज

छेड़छाड़ और कुंडल लूट की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और कुंडल लूट की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। सात लोगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड दिए। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और कुंडल छीनकर ले गए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का कहना है कि 16 जुलाई को शाम करीब आठ बजे वह अपने घर पर अकेली थी तभी सात लोग नशे की हालत में उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जमीन पर पटक दिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए। आरोपितों ने इस दौरान महिला के सोने के कुंडल भी छीन लिए। शोर मचाने पर महिला के देवर मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया। अन्य ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी लेकिन उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर ओमप्रकाश, धनपाल, अमरसिंह पुत्रगण हरीशचन्द्र, छोटू पुत्र ओमप्रकाश, रामवीर पुत्र शिवदयाल और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed