{"_id":"5bb658aa867a55290a5e5394","slug":"51538676906-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के गिरोह ने की थी कछला में चोरी, 63 सेलफोन और सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के गिरोह ने की थी कछला में चोरी, 63 सेलफोन और सामान बरामद
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/ बदायूं। पिछले दिनों कछला में सेलफोन की दुकान से सैकड़ों की संख्या में सेलफोन समेत कीमती सामान चोरी होने के मामले का पुलिस ने गुरुवार को सर्विलांस टीम की मदद से वर्कआउट कर दिया। पुलिस ने बरेली जिले के दो चोरों को पकड़कर उनके पास से 63 सेलफोन समेत काफी सामान भी बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों के दो साथी फरार हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने भी चोरों से पूछताछ की।
22/23 सितंबर की रात कछला निवासी गौरव कुमार की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। गौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अशोक कुमार ने सर्विलांस टीम के इंसपेक्टर रामगोपाल शर्मा को भी लगाया था। पुलिस के मुताबिक- बाईपास पर संदिग्ध हालात में घूमते समय बरेली में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी रवींद्र पुत्र गजेंद्र पाल और उसी के गांव के राजेश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार को पकड़ा। कछला चौकी इंचार्ज जितेंद्र गौतम और सर्विलांस टीम के प्रभारी रामगोपाल शर्मा के साथ पुलिस फोर्स को देख दो युवक फरार हो गए। पकड़े गए राजेश और रवींद्र के पास से पुलिस ने चोरी के 63 सेलफोन, 56 चार्जर, 50 ईयर फोन, तमंचे और कारतूस बरामद किए।
चोरों के पास से बरामद सामान को दुकानदार गौरव ने भी पहचान लिया है। एसएसपी अशोक कुमार ने खुलासा करते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा भी की। बताया कि पकड़े गए चोर आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रवींद्र हिस्ट्रीशीटर है। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार सरताज पुत्र सरदार भमोरा के गांव चंपतपुर और फतेहगंज पश्चिमी निवासी केपी है। राजेश ही चोरी का माल बिकवाने का काम करता रहा है। बता दें कि चौकी पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम पिछले कई दिनों से चोरों की तलाश में थी। तीन दिन पहले ही पुलिस को सर्विलांस की मदद से अहम सुराग मिल गया था।