फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चोरों ने पांच घरों से लाखों का माल साफ किया

चोरों ने पांच घरों से लाखों का माल साफ किया

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने पांच घरों से लाखों का माल साफ किया
फोटो- 22 बीडीएनकेयूजीपीएच 01
विज्ञापन

चोरों ने पांच घरों से लाखों का माल उड़ाया
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी /कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार रात चोरों ने बल्लिया गांव के पांच घरों को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर नकदी समेत लाखों का माल समेटकर ले गए।
गुरुवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया निवासी सुरेश का परिवार छत पर सो रहा था। चोर उनके घर में दीवार फांदकर घुस गए। कमरे का ताला तोड़ लिया और 16 हजार रुपए, सोने की चेन, बिछुआ, पाजेब समेत करीब 50 हजार रुपए का सामान समेट ले गए। चोर उनके घर से एक बक्सा भी उठा कर ले गए। सुबह होने पर बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। इसी रात चोरों ने हरीओम के घर को निशाना बना लिया। हरीओम का परिवार भी छत पर सो रहा था। यहां से चोरों ने 17 हजार रुपये, चेन, चूडिय़ां, पाजेब आदि समेत करीब 80 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। चोर हरीश चंद्र के घर से 59 हजार रुपये और सोने-चांदी का सामान चुराकर ले गए हैं। हरीश चंद्र के बेटे की 19 जून को शादी हुई थी। चोर उसकी शादी में मिला सामान भी ले जाने में कामयाब रहे। चोरों ने गांव के कल्लन और जितेंद्र के घरों में भी हाथ साफ कर लिया। कल्लन के घर से 30 हजार रुपये, पाजेब, कपड़े और जितेंद्र के घर से 20 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, बिछुआ आदि चोरी करके ले गए। भुक्तभोगी परिवार वालों ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। परंतु पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इंसेट--
सिपाही बोला खुद करिये रखवाली
कुंवारगांव। गांव के लोगों का कहना है कि थाने का एक सिपाही अक्सर गांव में घूमता है। उससे जब चोरों के सक्रिय होने की बात कही गई तो वह बोला कि पुलिस के पास पहले से बहुत काम है। चोरों से बचना है तो खुद रात को जागिये और नजर रखिये। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस नियमित गश्त करे तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। गश्त न होने की वजह से ही क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed