{"_id":"5aef11734f1c1b6d098b8321","slug":"51525617011-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन समेत दो हवाला कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन समेत दो हवाला कारोबारी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 07 May 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली पुलिस ने हवाला कारोबार करने के आरोप में एक नाइजीरियन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इस गैंग के दो सदस्य बिसौली इलाके के गांव सादिकपुर के रहने वाले हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। पकड़े गए जालसाजों के पास से आईटेन कार, मोबाइल, कई फर्जी आईडी, पासपोर्ट आदि बरामद हुए हैं। इस गैंग का नेटवर्क दिल्ली और यूपी से लेकर विदेशों तक फैला है।
एसएसपी अशोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे बिसौली एसओ अश्वनी कुमार व एसआई धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ दबतोरी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां एक आईटेन कार पहुंची, जिसमें चार लोग सवार थे। पुलिस के रोकते ही दो युवक कार से उतरकर खेतों की ओर भाग गए। बाकी दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से एक लैपटॉप, आठ मोबाइल, चार पासपोर्ट, पांच चेकबुक, 10 फर्जी पेनकार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड, एक प्रेस लिखा आई कार्ड और 25160 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया एक युवक नाइजीरिया में स्टेट डेल्टा का रहने वाला है, उसने अपना नाम जैम्स ली पुत्र वोकारो बताया। दूसरा युवक गुलफाम पुत्र सरदार नबी ग्राम संग्रामपुर थाना बिसौली का है।
उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम शानू उर्फ नाजिम पुत्र आसिफ और सारिक नबी पुत्र अब्दुल साजिद निवासी ग्राम साजिदपुर थाना बिसौली बताए। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग के सदस्य ऑनलाइन ठगी करते हैं। ये 10 से 15 लाख की लॉटरी निकलने का मैसेज लोगों के मोबाइल पर भेजते हैं। कोई लालच में पड़कर इनके झांसे में आ जाता है तो उससे अपने एकाउंट में टैक्स के बहाने 20 से 25 हजार रुपये जमा करा लेते हैं। एसएसपी ने बताया कि गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।