फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लिपिक को गोली मारने के मामले में नामजद एक आरोपी पकड़ा

लिपिक को गोली मारने के मामले में नामजद एक आरोपी पकड़ा

Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
लिपिक को गोली मारने के मामले में नामजद एक आरोपी पकड़ा
demo pic
बदायूं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में वरिष्ठ लिपिक सुरेश शर्मा को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार रात जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमी चंद्रा के कार्यालय परिसर में कादरचौक पीएचसी पर तैनात ब्लाक प्रोजेक्टर मैनेजर ने लिपिक सुरेश शर्मा को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया था जब वह अपने कार्यालय में साथी सुनील के साथ काम कर रहे थे। इस मामले में ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर नाजिम और जिला प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला नर्स को लेकर हुई कहासुनी के चलते लिपिक को गोली मारी गई थी। उधर, कादरचौक थाने में भी शुक्रवार रात स्टॉफ नर्स से छेड़छाड़ के मामले में मनोज और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार सुबह मनोज को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed