फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़कर छोड़ा

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़कर छोड़ा

Thu, 21 Feb 2019 08:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़कर छोड़ा
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। चार दिन तक पुलिस इस पर पर्दा डाले रही। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भी, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने पांचवें दिन एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोलह वर्षीय किशोरी का आरोप है कि 16 फरवरी को उसके माता पिता ननिहाल गए हुए थे। उसके पड़ोस के एक घर में रामचरित मानस का पाठ चल रहा था। लाउडस्पीकर की आवाज इतनी तेज थी कि एक दूसरे की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इसका फायदा उठाते हुए संजीव उसके घर में घुस आया और उसने उसको दबोच लिया। किशोरी ने शोर भी मचाया, लेकिन पड़ोसियों ने उसकी चीख नहीं सुनी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। अगले दिन शाम को परिजन लौटे तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजन उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया लेकिन बाद में आर्थिक समझौता कर उसे छोड़ दिया। बुधवार को परिवार वाले एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिले, तब कहीं गुरुवार को पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की और किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर जरूर आई थी लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इस कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब रिपोर्ट दर्ज हो गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed