फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो घरों से दो लाख का माल चुरा ले गए चोर

दो घरों से दो लाख का माल चुरा ले गए चोर

Wed, 02 Jan 2019 08:14 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से दो लाख का माल चुरा ले गए चोर
दो घरों से दो लाख का
विज्ञापन

माल चुरा ले गए चोर
दातागंज। नगर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुधवार की रात को चोरों ने विधायक के आवास के पास एक घर से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। इधर, चोरी की दूसरी घटना गांव गड्ढा में हुई। यहां चोरों ने एक घर से करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। दोनों घटनाओं की पुलिस को सूचना दी गई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। नगर के मोहल्ला अस्ताल निवासी ननकू सक्सेना पिछले गुरुवार को परिवार सहित पंजाब गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। मंगलवार की शाम वापस आने पर जब उन्होंने घर खोलकर देखा तब उनमें खलबली मच गई। देखा कि सामान बिखरा हुआ है। उन्होंनेे बताया कि चोर डेढ़ लाख से अधिक का जेवर और 50 पचास हजार रुपये का सामान ले गए। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी चोरों ने इसी मकान के पास स्थित एक मकान में चोरी की थी। दोनों ही मकान विधायक राजीव कुमार सिंह के घर के पास हैं। पीड़ित ननकू सक्सेना ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

चोरी की दूसरी घटना गांव गड्ढा में हुई। मंगलवार की रात किसान ननकू गूजर के मकान में चोर दीवार फांदकर घुस आए और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी के अलावा चांदी की कमर पेटी, सोने के छोटे-मोटे आभूषण ले गए। घटना के समय परिजन सोते रहे। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed