फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 22 Jan 2019 09:06 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रिसौली में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बरेली जिले में आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरी खेड़ा निवासी 22 वर्षीय अनीता की शादी करीब एक साल पहले रिसौली के राजीव कुमार के साथ हुई थी। अनीता के भाई राम सिंह के मुताबिक उसने अपनी बहन की शादी में काफी दहेज दिया था, परंतु इससे बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह लगातार एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते हुए अनीता का उत्पीड़न कर रहे थे। मंगलवार दोपहर बहन के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी कि अनीता ने फंदे पर झूलकर जान दे दी है। इस पर वह रिसौली पहुंचे। तब तक ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। रामसिंह का आरोप है कि राजीव और उसके घर वालों ने अनीता की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। उसने पति राजीव और ससुर चंद्रपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed