फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सरेआम छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

सरेआम छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सरेआम छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास
सिलहरी (बदायूं)। गांव से शहर में स्थित स्कूल जा रही छात्रा को सरेआम तीन बाइक सवार युवकों ने अगवा कर लिया और उसे झाड़ियों में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। दातागंज रोड के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा शनिवार सुबह रोज की तरह घर से स्कूल जाने को साइकिल लेकर निकली थी। छात्रा का आरोप है कि वह दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आए उसके ही गांव के तीन बाइक सवार युवकों ने दबोच लिया। उसके बाद जबरिया सड़क किनारे झाड़ियों में खींच ले गए। इस दौरान उधर से गुजर लोगों ने युवकों को जबरिया छात्रा को ले जाते हुए देख लिया और तुरंत यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। इससे सिविल लाइंस और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करके दो युवकों को मौके से दबोच लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के साथ छात्रा को भी थाने ले गई। जहां छात्रा ने गांव के धर्मेंद्र, रोहित और मिथुन के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धर्मेंद्र और मिथुन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि रोहित फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर राजीव राठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हकीकत क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोप में छात्रा की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी अगवा करने की बात सामने नहीं आई है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी सामने आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed