{"_id":"5b48e38d4f1c1b3e748b4721","slug":"41531503501-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसरका के जंगल में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसरका के जंगल में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-52
सिसरका के जंगल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
गाजियाबाद में करता था नौकरी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
फैजगंज बेहटा/ओरछी (बदायूं)। एमएफ हाईवे किनारे सिसरका के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जैसे-तैसे युवक का नाम-पता कराया और उसके परिजनों को सूचना दी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र राजेश निवासी नेकपुर गौटिया थाना सुभाष नगर जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक गाजियाबाद में नौकरी करता था। उसके मामा भी गाजियाबाद में रहते हैं। युवक भी उनके साथ रहता था। गुरुवार को सौरभ का अपने ममेरे भाई गोलू से विवाद हो गया थ। दोनों में मारपीट भी हुई थी। उसके बाद सौरभ गाजियाबाद से चला आया। शुक्रवार सुबह सौरभ की लाश सिसरका के समीप एक सूखे पेड़ पर बेल्ट से लगे फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली, जिसमें आईडीबीआई बैंक का एटीएम कार्ड निकला। पुलिस ने कार्ड के माध्यम से युवक की पहचान की और उसके परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, देर शाम थाने पहुंचे परिवार वालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।