{"_id":"6a95de94feacf9e7c70974f4","slug":"attacked-after-ramming-the-thar-heads-smashed-with-beer-bottles-and-sticks-three-injured-mohali-news-c-71-1-mli1017-146478-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: थार को टक्कर मारने के बाद किया हमला, बीयर की बोतल और डंडे से सिर फोड़ा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: थार को टक्कर मारने के बाद किया हमला, बीयर की बोतल और डंडे से सिर फोड़ा, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। कालका चौक के पास स्विफ्ट डिजायर सवार युवकों ने थार कार को टक्कर मारने के बाद उसके चालक और दो दोस्तों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीयर की बोतल और डंडे से वार कर थार चालक का सिर फोड़ दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली निवासी फतेह सिंह हुंदल (21) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 अगस्त की रात करीब सवा दो बजे वह अपने दोस्तों प्रथम और वृंदा के साथ थार में मोरनी जा रहा था। कालका चौक से पंचकूला की तरफ मुड़ते ही पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी थार को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर डिजायर सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
कार से दो युवक उतरे, जिनमें से एक के हाथ में बीयर की बोतल और दूसरे के हाथ में डंडा था। उन्होंने फतेह से गाली-गलौज शुरू कर दी। एक युवक ने बीयर की बोतल से फतेह के सिर के बाईं तरफ वार किया, जबकि दूसरे ने डंडे से उसके दाहिने कान और दोनों हाथों पर हमला किया। चोट लगने से फतेह सड़क पर गिर गया। जब प्रथम और वृंदा उसे बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि वृंदा के बाल खींचे गए और उसे धमकाते हुए दुष्कर्म करने की बात कही गई।
दोबारा हमला और थार में तोड़फोड़
तीनों जब वहां से निकलने लगे तो आरोपियों ने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद तीन युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर फतेह और उसके दोस्तों के साथ दोबारा मारपीट की। उन्होंने थार में भी तोड़फोड़ की। शिकायत के मुताबिक, गाड़ी की साइड, सामने और पीछे की दाहिनी खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए। इसी दौरान फतेह का आईफोन छीनने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और घायलों का इलाज
घटना के दौरान वृंदा ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को बलटाना पुलिस चौकी ले गई। फतेह के सिर से काफी खून बह रहा था। एक राहगीर तीनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद फतेह को घर भेज दिया गया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने उसे मोहाली के सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नामजद आरोपी और आगे की जांच
पुलिस ने घायल फतेह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। आशीष पुत्र दिनेश और पंकज पुत्र कृष्णा को नामजद किया गया है। ये दोनों रोहतक के गांव भैनी मेहराजपुर के निवासी हैं। इनके अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 351, 324, 190 और 191(3) के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल जारी है।