{"_id":"6a95ded1ede66b534e0f05df","slug":"youth-climbs-tower-with-a-can-full-of-petrol-threatens-self-immolation-lucknow-news-c-13-lko1096-1898942-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट्रोल भरी पिपिया लेकर टावर पर चढ़ा युवक, दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट्रोल भरी पिपिया लेकर टावर पर चढ़ा युवक, दी आत्मदाह की धमकी
Tue, 01 Sep 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
फायर स्टेशन हजरतगंज से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगवाकर अंकुर सिंह को टावर से उतारा गया।
लखनऊ। हजरतगंज में सोमवार सुबह दारुलशफा के बाहर अयोध्या के बाबा बाजार स्थित रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह पेट्रोल भरी पिपिया लेकर टावर पर चढ़ गया। उसने आत्मदाह और टावर से छलांग लगाने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। अंकुर का आरोप था कि मारपीट के मामले में 64 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि अंकुर को उतारने के लिए फायर स्टेशन हजरतगंज से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाया गया। पुलिस ने पेट्रोल भरी पिपिया कब्जे में लेकर पूछताछ की। अंकुर ने बताया कि चार रिश्तेदारों से उसका जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि वे उसे और परिवार को परेशान कर रहे हैं।
उसने अमेठी के एक थाने में तैनात दरोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़वाने की बात भी कही। इसके बाद दरोगा से रंजिश होने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। अंकुर ने पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची अयोध्या पुलिस उसे साथ ले गई।
विज्ञापन
कोतवाल पर धमकाने का आरोप
अंकुर के परिजनों ने बाबा बाजार थाने के प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, कार्रवाई को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान कोतवाल ने अंकुर के पिता से कहा था कि बेटे को समझा लो, नहीं तो तुम्हारी ऐसी की तैसी कर दूंगा। उन्होंने अंकुर के बार-बार फोन करने पर भी नाराजगी जताई। हालांकि, इस बातचीत की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। अंकुर के भाई अवनीश सिंह के मुताबिक, 28 जून को पटीदारों ने दुकान पर अंकुर के साथ मारपीट की थी। अगले दिन 29 जून को पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन 16 दिन बाद 14 जुलाई को एफआईआर दर्ज हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अंकुर नाराज था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि अंकुर के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में सात मामले दर्ज हैं। हालांकि, कोतवाल पर पीड़ित को धमकाने के आरोप की जांच कराई जाएगी।