{"_id":"6a95def742988f0c530187c6","slug":"scam-probe-remains-incomplete-due-to-absence-of-eo-chairman-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6318-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईओ-अध्यक्ष की अनुपस्थिति से अधूरी रही घोटाले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईओ-अध्यक्ष की अनुपस्थिति से अधूरी रही घोटाले की जांच
Tue, 01 Sep 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम की ओर से बनाई गई त्रिस्तरीय समिति के सदस्य सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। जांच के लिए गए एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विनय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल के बयान दर्ज किए और भुगतान दस्तावेज की जांच की। लेकिन, जांच नपं ईओ पुष्पेंद्र राठौर और अध्यक्ष इमराना बेगम की अनुपस्थिति के कारण अधूरी रही। ईओ और अध्यक्ष ने बाहर होने का हवाला दिया। उनको कार्यालय में बयान देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि जून में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को पत्र भेजकर ईओ पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया था। विशेष सचिव राजेश्वर सिंह ने रिपोर्ट तलब की तो एडीएम पूर्णिमा सिंह ने समिति गठित की। इसमें एसडीएम मीरगंज, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विनय कुमार और बीडीओ मीरगंज आनंद विजय यादव को शामिल किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व ईओ शिवलाल राम ने छह माह में 3.50 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि मौजूदा ईओ के कार्यकाल में मासिक भुगतान करीब तीन लाख रुपये पहुंच गया। आरोप है कि चारे की गुणवत्ता भी खराब है। ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने कहा, फिलहाल बाहर हैं। जांच अधिकारी से फोन पर बात हो गई है। उनको जांच के लिए जरूरी अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन