{"_id":"5b22b5864f1c1b53268b5ff8","slug":"41529001350-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी ग्राउंड मेले में किशोरी से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधी ग्राउंड मेले में किशोरी से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी ग्राउंड मेले में किशोरी से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल
आरोपी की तलाश में एसपी सिटी ने टीम लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के बीच गांधी ग्राउंड में चल रहे मेले में किशोरी से एक व्यक्ति द्वारा गलत हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति शहर के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की उम्र करीब 50-52 साल लग रही है। मां-बेटी एक ठेले पर खड़े होकर कुछ सामान खरीद रहे हैं। वहीं पीछे खड़ा व्यक्ति गलत हरकत कर रहा है। पुलिस अधिकारी भी वीडियो देखकर हैरान हैं कि मेले में भीड़भाड़ वाले स्थान पर व्यक्ति गलत हरकत कर रहा है। हालांकि इस बारे में किशोरी की मां को उसी समय पता चल गया था कि लेकिन उन्होंने आरोपी से विवाद की जरूरत नहीं समझी। गुरुवार को वायरल होकर यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी जहां कहीं भी होगा। उसको गिरफ्तार कर जेल भेेजा जाएगा। ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों की समाज में बिल्कुल जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में सदर कोतवाली को बोला गया है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।