फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लाखों रुपये लेकर फरार हो गया ग्राहक सेवा केंद्र संचालक

लाखों रुपये लेकर फरार हो गया ग्राहक सेवा केंद्र संचालक

Fri, 14 Jul 2017 06:18 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये लेकर फरार हो गया ग्राहक सेवा केंद्र संचालक
कादरचौक। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किश्त की धनराशि को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक फरार हो गया। लाभार्थियों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने बीडीओ के साथ कादरचौक थाने में भी शिकायत की। बीडीओ ने जांच में मामला सही पाया। इसके बाद बीडीओ सच्चितानंद प्रकाश ने पुलिस से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की।
विज्ञापन

कादरचौक ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 552 आवासहीन ग्रामीणों को आवास देने का लक्ष्य था। इनमें 531 ग्रामीणों को योजना के तहत पात्र पाया गया। सभी के आवास स्वीकृत कर दिए गए। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर लाभार्थियों के बैंक खाते ग्राहक सेवा केंद्र में थे। इस ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन खुड़वारा गांव का रहने वाला यादराम पुत्र भूपाल करता था। आरोप है कि यादराम ने खाताधारकों की पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए थे। जिन लोगों के आवास स्वीकृत हुए उनको पहली किस्त के रूप में सरकार ने 40-40 हजार रुपये बैंक खातों में भेज दिए। लाभार्थियों ने ब्लॉक से संपर्क किया तो उनको पता लगा कि पहली किश्त की धनराशि उनको भेज दी गई है। जब ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क साधा तो सेवा केंद्र संचालक ने धनराशि न आने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर गांव के लोग भी चक्कर में पड़ गए। इसके बाद लभारी निवसी राज कुमारी पत्नी नेम सिंह, गीता पत्नी राम प्रकाश, सिमरा निवासी अनीता पत्नी महेंद्र सिंह, रामदेवी पत्नी सुम्मेरी, कलावती पत्नी सत्यपाल, मालती पत्नी परीक्षित, माया देवी पत्नीर रमेश चंद्र, भूरी पत्नी कश्मीर सिंह और लालपुर की उर्मिला पत्नी राम प्रकाश ने एसबीआई से संपर्क किया। यहां इन लोगों को पता लगा कि उनके खाते में धनराशि आई और उसे निकाल लिया गया। सभी लोग दंग रह गए। इसकी शिकायत बीडीओ सच्चितानंद प्रकाश और एसओ बीपी सिंह से की गई। बीडीओ ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर बीडीओ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक यादराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक इसके बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन-
गबन का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाया गया है। बीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

-बीपी सिंह, एसओ कादरचौक
--------
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में भेजी गई रकम को गबन किया गया है। अब तक करीब 15 लोग ऐसे मिले हैं जिनके खातों से रकम निकाली गई है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक यादराम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है
-सच्चितानंद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed