फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मारपीट करने वाले दरोगा पर रिपोर्ट

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मारपीट करने वाले दरोगा पर रिपोर्ट

Wed, 15 May 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मारपीट करने वाले दरोगा पर रिपोर्ट
बदायूं। उझानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मारपीट करने के मामले में आखिरकार आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो ही गई। अब तक रेलवे पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही थी। वहीं वादी की ओर से तीन अलग-अलग तहरीर आईं थीं। इससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। अब जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की जांच रेलवे सीओ सहारनपुर कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला आठ मई का था। उस दिन उझानी के कुछ लोग पूर्णागिरी देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे। वह लोग अपने परिवार के साथ उझानी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनकी जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई परीक्षित शर्मा से कहासुनी हो गई थी, जिस पर दरोगा ने दो युवकों को बहुत पीटा था। बाद में परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की थी। इससे उन लोगों के काफी चोटें आई थीं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, तो आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

डीआईजी रेलवे मुरादाबाद ने इस संबंध में तुरंत एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। जीआरपी के मुताबिक परिवार वालों ने अलग-अलग प्रकार की तीन तहरीर दीं थीं। इससे जीआरपी भी असमंजस में थी। इससे दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया। अब उझानी के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह की तहरीर पर आरोपी दरोगा परीक्षित शर्मा के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच सीओ रेलवे सहारनपुर कर रहे हैं। इसमें धाराएं बढ़ेंगी या घटेंगी यह विवेचना के ऊपर निर्भर है। आगे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे विवेचना में शामिल कर दिया जाएगा। बाकी कार्रवाई सीओ ही करेंगे।
मनोज कुमार, एसओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed