फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दरोगा से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, ट्रैक्टर सीज

दरोगा से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, ट्रैक्टर सीज

Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
दरोगा से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, ट्रैक्टर सीज
दातागंज (बदायूं)। जाम के दौरान दरोगा से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम को यहां मुख्य चौराहे पर जाम लग गया था। जाम में गांव अफजलपुर निवासी मदनपाल भी अपने ट्रैक्टर के साथ फंसे हुए थे। जाम की खबर सुनकर पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस के एक दरोगा ने मदनपाल से ट्रैक्टर निकालने को कहा तो मदनपाल ने कहा कि ट्रैक्टर निकलना मुश्किल है। इतने में पुलिस और मदनपाल की नोकझोंक हो गई। इसी बीच उनके बेटे रजत की दरोगा राजपाल सिंह से मारपीट हो गई। पुलिस पिता-पुत्र को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दरोगा राजपाल सिंह की ओर से मदनपाल और रजत के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की रिपोर्ट लिखाई है। इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया है। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed