फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Motorcyclist son killed, father injured in vehicle collision

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

Sat, 26 Sep 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist son killed, father injured in vehicle collision
ठेकमा-मार्टीनगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बेटे विशाल (20) की उपचार के लिए जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसके पिता सुरेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी थी। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी सुरेंद्र शुक्रवार दोपहर अपने पुत्र विशाल के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों ठेकमा-मार्टीनगंज मार्ग पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जौनपुर सदर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में विशाल की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं, सुरेंद्र का जौनपुर में उपचार चल रहा है।

बरदह थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि विशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed