फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जमीन के पट्टों के विवाद में भाकियू नेता के घर में तोड़फोड़

जमीन के पट्टों के विवाद में भाकियू नेता के घर में तोड़फोड़

Sun, 04 Nov 2018 06:04 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
जमीन के पट्टों के विवाद में भाकियू नेता के घर में तोड़फोड़
जमीन के पट्टों के विवाद में भाकियू नेता के घर में तोड़फोड़
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के मजरा रमनगला में जमीन के पट्टों की पैमाइश के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने रविवार दोपहर में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके घर की निर्माणाधीन दीवार को ढहाने के बाद तोड़तोड़ की। विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी कर जांच शुरू कर दी है।
रमनगला निवासी भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह और पड़ोसी गांव ननाखेड़ा के तीन-चार लोगों से पिछले दिनों कहासुनी हो गई थी। सोमवीर की माने तो उन्होंने पट्टों को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग के अफसरों से शिकायत कर दी थी। पट्टों की पैमाइश कर उनके स्वामियों को कब्जा दिलाए जाने के बाद आरोपी सोमवीर से रंजिश मानने लग गए थे। दोपहर में ननाखेड़ा निवासी कई लोगों ने सोमवीर के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। सोमवीर की मां अनारकली और पत्नी आशा ने विरोध किया तो दोनों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

तोड़फोड़ और गाली गलौज की घटना को गृहस्वामी की भतीजी ने वीडियो क्लिप भी बना ली। आशा ने फोन कर अपने पति सोमवीर को बुला लिया। सोमवीर की सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हालांकि हमलावर खिसक गए लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। भाकियू नेता की ओर से पुलिस चौकी पर तहरीर भी सौंप दी गई है। तहरीर में आरोपियों के नामों का भी खुलासा कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र गौतम ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed