फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नारंग होटल में छह महीने पहले भी हुआ था कत्ल

नारंग होटल में छह महीने पहले भी हुआ था कत्ल

Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
नारंग होटल में छह महीने पहले भी हुआ था कत्ल
Crime
बदायूं। नेपाली मूल के रनवीर को जिस नारंग होटल का कारीगर बताया जा रहा है, वहां छह महीने पहले भी एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नाम बदलकर रह रहे हत्यारे ने भले ही अदालत में सरेंडर कर दिया पर होटल मालिक को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब वह दोबारा मुसीबत में फंस गया है। पुलिस ने उस समेत कुछ कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिहाज से थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन

नारंग होटल के भवन को किराए पर लेकर नन्हे संचालित कर रहा है। रनवीर की हत्या के मामले में परिवार का इशारा नन्हे की ओर है। वहीं, नन्हे खुद को बेकसूर बता रहा है। यहां बता दें कि छह महीने पहले नारंग होटल में ही बरेली के हजियापुर निवासी कुश नाम के कारीगर की मोबाइल को लेकर स्टाफ में हुई मारपीट के बाद सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें भी कारीगरों के साथ ही नन्हे भी आरोपित हुआ। मुख्य आरोपी शकील नाम का दिल्ली निवासी युवक था। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि शकील का असली नाम आबिद था और वह चंडीगढ़ का निवासी था। वह पेरोल पर छूटा हुआ शातिर था जो नाम पता बदलकर होटल में नौकरी कर रहा था। पुलिस की सख्ती पर आबिद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया तो नन्हे की जान छूटी। हालांकि नन्हे का कहना है कि मुकदमेबाजी में उसका घर तक बिक गया। थाने में बैठे नन्हे ने बताया कि रनवीर उसका स्थायी कर्मचारी नहीं था। उसने तारीफ सुनी थी कि वह चिकन बहुत अच्छा बनाता है। तब उसे सप्ताह भर पहले तीन सौ रुपये रोज की पगार पर रख लिया। नन्हे दुकान खोलते ही शराब पीने को सौ रुपये ले लेता था। होटल बंद होने से पहले ही वह शराब पीकर ढेर हो जाता था। इसलिए उसने चार दिन काम कराकर ही उसकी छुट्टी कर दी। तीन दिन से रनवीर दूसरे होटलों पर काम कर रहा था। बताया कि रविवार शाम एक रिक्शे वाला उनके होटल के सामने उसे उतार गया। रनवीर नाली किनारे पड़ा था तो उनका एक कर्मचारी उसे टाकीज में बने उसके कमरे तक छोड़ आया। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। रनवीर का परिवार अगर आरोप लगा रहा है तो गलत बात है।
विज्ञापन


मीरासराय से लाता था कच्ची शराब
रनवीर सुबह से शाम तक शराब पीता था। जाहिर है कि इतनी मात्रा में अंग्रेजी या देशी शराब पीने के लिए काफी खर्च करना पड़ता, इसलिए वह मीरासराय की बदनाम बस्ती से कच्ची शराब लाकर पीता था। उसकी इस आदत से परिवारवाले परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पहले दिल्ली से आया
रनवीर के भाई आदि परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी घोंचा गांव निवासी सूरज सिंह से की थी। सूरज के पिता के बुलावे पर ही वह दस साल पहले दिल्ली से बदायूं आ गया था। इसके बाद इसी गांव निवासी मनोज से छोटी बेटी की शादी कर दी। बेटे आकाश को भी साथ रख लिया, जबकि रनवीर की पत्नी अभी भी नेपाल में ही रहती है।

एक महिला का भी आ रहा नाम
रनवीर की हत्या के बाद एक महिला को लेकर भी खासी चर्चा है। नन्हे ने बताया कि खुद रनवीर ने उससे राज की एक बात साझा की थी। बताया था कि महिला से उसकी दोस्ती हो गई थी। वह उस महिला पर काफी खर्च कर रहा था। महिला का पति ज्यादा उम्र का है और उससे तनातनी रहती है।

----
कोट...
अभी न तो हमें तहरीर मिली है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। ऐसे में हत्या या हादसा तय करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। हम होटल मालिक और स्टाफ से पूछताछ करके सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं। जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
- अजय यादव, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed