फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शौचालयों का सर्व करने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

शौचालयों का सर्व करने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 15 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों का सर्व करने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

सहसवान। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का सर्व करने गए पालिका कर्मी से दो लोगों ने अभद्रता की और घर में बंधक बनाकर पीटा। इससे सफाई कर्मियों में रोष है। दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। नगर के मुहल्ला चौधरी निवासी रविंद्र कुमार नगर पालिका में कर्मचारी है। उसका आरोप है कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालयों की स्थलीय जांच करने मुहल्ला नसरूल्लागंज गया था। आरोप है कि दो लोग शौचालय का पात्र बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे घर में खींच लिया और गालियां देते हुए जमकर पीटा। उसकी चीख सुनकर एकत्र लोगों ने उसे बचाया। इसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी इकट्ठे होकर कोतवाली जा पहुंचे। सफाई मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष सत्यवीर वाल्मीकि का कहना है कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी हड़ताल करेंगे। पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed