फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वडिवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या की, रिपोर्ट दर्ज

वडिवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या की, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
वडिवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या की, रिपोर्ट दर्ज
दातागंज। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने पति और सास-ससुर पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने के याकूबपुर निवासी हरपाल शर्मा ने अपनी 28 वर्षीय बेटी मोनिका की शादी करीब आठ साल पहले दातागंज के मोहल्ला बड़ा परा में रहने वाले सोहनपाल के बेटे मुकेश के साथ की थी। शादी के आठ साल बाद भी मोनिका के कोई संतान नहीं हुई। हरपाल शर्मा का आरोप है कि इसको लेकर ससुराल वाले मोनिका को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। करीब 14 दिन पहले ही मोनिका ससुराल आई थी। गुरुवार को उसने घर में ही आग लगाकर खुदकुशी कर ली। हरपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति मुकेश, ससुर सोहनपाल और सास छोटी बिटिया के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed