फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया

Sat, 17 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया
बिल्सी (बदायूं)। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या करने के बाद शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाने के गांव हसौरा निवासी संजीव पुत्र आराम सिंह ने अपनी बहन 26 वर्षीय पिंकी यादव की शादी साल 2012 में बिल्सी थाने के गांव सूरजपुर में राजपाल सिंह के पुत्र सुनील से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दान-दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर पिंकी को प्रताड़ित करने लगे। पिछले साल 2016 में पिंकी के पति सुनील को पीलिया हो गया था। ससुरालियों ने इलाज के लिए एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर पिंकी को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन से ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे थे। ससुरालियों की मांग पूरी करने से पिंकी के मायके वालों ने इंकार कर दिया। इससे ससुराली पिंकी को ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार रात ससुरालियों ने पिंकी की हत्या करने के बाद शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका दिया। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक के भाई संजीव की तहरीर पर पुलिस ने पिंकी के पति सुनील, ससुर राजपाल, सास सफेदा देवी, देवर मनोज, ननद पूजा और पूनम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में जांच सीओ बिल्सी एके पांडेय कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed