फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 kg of meat , including restricted one arrested

30 किलो प्रतिबंधित मांस समेत एक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2015 11:27 PM IST
कुवरगांव
कुवरगांव Updated Fri, 16 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
30 kg of meat , including restricted one arrested
प्रतिबंधित पशु के मांस समेत पुलिस ने एक मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 किलो मांस बरामद हुआ है। जांच कराने पर मांस प्रतिबंधित पशु का निकला। गिरफ्तार किया गया मांस तस्कर वजीरगंज थाने के गांव हजरा का आरिफ है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि वजीरगंज के हतरा में प्रतिबंधित पशु काटकर उनका मांस सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव एसओ मेराज अली शुक्रवार तड़के रोड गश्त पर थे। कसेर गांव के पास वजीरगंज की ओर से आ रही एक बाइक पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करके उसके दबोच लिया। बाइक पर एक बोरा लदा था। देखने पर इसमें मांस मिला। मांस के साथ पुलिस ने हतरा निवासी आरिफ पुत्र सद्दीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच कराई गई तो पता लगा कि मांस प्रतिबंधित पशु का है। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह मांस हजरा से कुंवरगांव के वनगढ़ ले जा रहा था। गिरफ्तार आसिफ को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed