{"_id":"5ccc8bafbdec22075f5774e6","slug":"21556908975-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में किशोर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में किशोर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक किशोर को घर बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। उसके परिवार वालों ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
करीब 14 वर्षीय किशोर के पिता का आरोप है कि उनके गांव के ही राकेश ने उसके बेटे को शुक्रवार सुबह अपने घर बुलाया था। उसके बाद अपने घर में बंद कर लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई, जिससे उसके काफी चोटें आई हैं। परिवार वाले किशोर को थाने ले गए, जहां उन्होंने राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, आरोपी राकेश का कहना है कि एक मई को उसकी बहन की शादी एक बेंक्वेट लॉन में थी। उक्त किशोर उसी में घुस आया था। आरोप है कि उसने कुछ सोने के आभूषण चोरी कर लिये थे। इसकी शिकायत पर परिवार वालों ने वह लौटाने का वादा किया था। सुबह उन्होंने खुद किशोर की पिटाई लगाई और उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चोरी का आरोप लगाते हुए किशोर के साथ मारपीट की गई है। हमने किशोर का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच चल रही है।
-संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर वजीरगंज