फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मामूली बात पर युवक ने फुफेरे भाई की बाइक फूंकी

मामूली बात पर युवक ने फुफेरे भाई की बाइक फूंकी

Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर युवक ने फुफेरे भाई की बाइक फूंकी
फोटो..35
विज्ञापन

मामूली बात पर फुफेरे भाई की बाइक फूंकी
वजीरगंज। मामूली बात पर गुस्साए एक युवक ने अपने फुफेरे भाई की बाइक में आग लगा दी। इससे वह धू-धूकर जल गई।
यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तालिबनगर की है। यहां रहने वाले पोशाकी लाल के घर बुधवार को उनके साले मुंशी का बेटा लालमन आया था। लालमन ग्राम गुलाड़िया का रहने वाला है। गुरुवार सुबह लालमन अपने फुफेरे भाई यादराम के साथ बाइक पर घूमने गया था। गांव के बाहर पहुंचने पर लालमन ने बाइक से अपने घर गुलड़िया छोड़ने को यादराम से कहा। मगर यादराम ने पहुंचाने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए लालमन ने बाइक की पेट्रोल वाली नली खींची और माचिस जलाकर आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू -धू कर जलने लगी। बाइक जलती देख मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी बाइक जल चुकी थी। इस बीच यादराम के फोन करने पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई मगर तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। यादराम की तहरीर पर पुलिस ने लालमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed