फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत

Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत
विज्ञापन

मां-बाप का इकलौता बेटा था इशांत, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। बालक माता-पिता का इकलौता बेटा था।

ग्राम मिल्किया निवासी विपिन सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार चलाता है। उनके दो बेटी और डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र इशांत सिंह था। रविवार शाम इशांत सिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव का संदीप अपना ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजरा। मासूम खेल खेल में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए घर से बाहर निकल आए, लेकिन तक तब चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। विपिन सिंह ने ट्रैक्टर चालक संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। इकलौता बेटा खोने के गम में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed