फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हत्या में दो भाइयों सहित चार को उम्रकैद, जुर्माना

हत्या में दो भाइयों सहित चार को उम्रकैद, जुर्माना

Thu, 29 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या में दो भाइयों सहित चार को उम्रकैद, जुर्माना
बदायूं। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नलिन कुमार श्रीवास्तव ने हत्या में नामजद दो सगे भाइयों समेत चार को दोषी करार देेते हुए उम्रकैद और सभी को 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम में से बतौर मुआवजा आधी रकम वादी को देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

हत्या की वारदात थाना दातागंज के गांव मुढा में 12 जुलाई 2010 को हुई थी। गांव के ही नरेंद्र सिंह पुत्र छोटे लाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और उसका भाई भूरे सिंह बैठक की छत पर सो रहे थे और उसके पिता छोटे लाल पुत्र बलदेव बैठक के बाहर चबूतरे पर पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात में एक बजे के करीब शोर और गालीगलौज की आवाज पर उनकी आंख खुल गई तो देखा उसके पिता के पास गांव का सतीश उर्फ शीतपाल और धनपाल पुत्रगण मथुरा प्रसाद, नवदिया गांव का राजू यादव पुत्र मोती लाल और सबलपुर का अजय उर्फ अजईया पुत्र रामबहादुर अपने हाथों में नाजायज असलहे लिए हुए गाली देकर कह रहे थे कि पिछले साल तेरे लड़के ने जमीन के झगड़े में दो साथियों की हत्या कर दी थी, आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। चारों आरोपियों ने उसके पिता छोटे लाल को जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी प्रेमबाबू और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद हत्या में नामजद सतीश उर्फ शीतपाल, धनपाल, राजू यादव और अजय उर्फ अजईया को दोषी करार देेते हुए उम्रकैद सहित सभी को 12-12 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed