फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Out-of-control truck runs over laborer; traffic jam and commotion ensue.

Agra News: बेकाबू ट्रोला ने मजदूर को रौंदा, जाम, हंगामा

Mon, 31 Aug 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck runs over laborer; traffic jam and commotion ensue.
आगरा। नेशनल हाईवे-19 पर एत्माद्दौला इलाके में रविवार की शाम को टायर फटने के बाद बेकाबू हुआ ट्रोला रेलिंग तोड़कर सड़क के दूसरी ओर खड़े मजदूर को रौंदकर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जाम लगाकर हंगामा किया। इससे हाईवे पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ट्रोला चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नुनिहाई निवासी संजय निषाद टाटा मोटर्स में मजदूरी करते थे। वह शाम करीब 4 बजे घर से ट्रांस यमुना बाजार जाने के लिए निकले थे। हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े थे। इसी दौरान वाटर वर्क्स की ओर से आ रहे 16 चक्का ट्रोला का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक संजय को चपेट में लेकर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। एक अन्य राहगीर बाल-बाल बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। संजय का शव देखकर पत्नी ममता बेसुध हो गईं। हादसे के बाद दोनों चालक गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। परिजन और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संजय परिवार में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में पत्नी ममता, मां ओमवती बेटे विशाल (22), अंकुश और बेटियां तन्नू, विशाखा व साक्षी हैं। ममता ने बताया कि संजय की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद पांच बच्चों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

शॉर्टकट के चक्कर में होते हैं हादसे
हाईवे पर रामबाग से रुनकता तक जगह-जगह लोगों ने डिवाइडर की रेलिंग की सरिया तोड़ कर निकलने का शॉर्टकट रास्ता बना रखा है। रोजाना हजारों राहगीर जान जोखिम में डालकर शॉर्टकट से निकलते हैं। गोयल हॉस्पिटल के सामने हाईवे पार करने के दौरान पहले हुए हादसों के चलते एनएचएआई ने यहां बने कट को बंद कर दिया था। इसके बावजूद पैदल राहगीर हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर की रेलिंग को तोड़कर रास्ता बना देते हैं। लोगों ने गोयल कट और सैयद कट पर सुरक्षित पैदल रास्ते या फुटओवर ब्रिज की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed