फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रधान के लापता भाई की लाश बंद कमरे में लटकी मिली

प्रधान के लापता भाई की लाश बंद कमरे में लटकी मिली

Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के लापता भाई की लाश बंद कमरे में लटकी मिली
फोटो-32, 33
विज्ञापन


प्रधान के लापता भाई की लाश बंद कमरे में लटकी मिली
पंद्रह दिन से लापता था विनोद, कमरे में बाहर से लगा था ताला, परिजनों को हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी (बदायूं)। 15 दिन से लापता प्रधान के भाई की लाश सोमवार सुबह उसके अपने ही घर के एक कमरे में लटकी मिली। उसकी लाश जिस कमरे में लटकी थी, उसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। सोमवार को आसपास के लोगों ने दुर्गंध महसूस होने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आदपुर की है। यहां के ग्राम प्रधान मुकेश माहेश्वरी अपने तीन भाइयों के साथ दबतोरी में रहते हैं। जबकि उनके दो भाई विनोद माहेश्वरी (40) और सांवरिया ग्राम आदपुर में रहते हैं। विनोद की पत्नी सोमवती पांच साल से अपने पांच बच्चों के साथ बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम पनवड़िया स्थित मायके में रह रही है। दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक विनोद माहेश्वरी जुए और शराब पीने का आदी था, जिससे परिवार वाले भी परेशान थे। विनोद करीब 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार वाले उसको तलाश कर रहे थे। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में बिसौली पुलिस को भी सूचना दी थी, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, सोमवार सुबह पड़ोसियों को ग्राम प्रधान के घर से दुर्गंध आई तो लोगों ने उन्हें सूचना दी। ग्राम प्रधान भाइयों के साथ गांव पहुंच गए। वहां देखा कि जिस कमरे से दुर्गंध आ रही थी, उस कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर ग्राम प्रधान अंदर पहुंचे। भाई के शव को फंदे पर लटका देखकर दंग रह गए। कुछ दूरी पर ही रहने वाले छोटे भाई को भी शव देख आश्चर्य हुआ। इधर, ग्राम प्रधान में तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लाश कई दिन से लटकी हुई बताई जा रही है, जिससे उसमें सड़न पैदा हो गई थी और दुर्गंध आने लगी थी। चौकी प्रभारी दबतोरी सुनील कुमार और प्रभारी कोतवाल अश्वनी कुमार तथा सीओ बिसौली मुन्ना लाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान के मुताबिक उनके भाई की हत्या की गई है। हत्यारे शव को फंदे पर लटका कर और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। इस मामले में फोरेंसिंक टीम ने भी अपनी छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
विनोद शराब और जुए का आदी बताया जा रहा है। हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। इस मामले की हर पहलू पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। जो जांच में आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
-मुन्ना लाल, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed