{"_id":"5a3a85234f1c1bc9678c2fec","slug":"201513784611-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की बैठक में दो गुट भिड़े, पथराव, फायरिंग 21-03-07","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे की बैठक में दो गुट भिड़े, पथराव, फायरिंग 21-03-07
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपराला में राशन कोटे की बैठक शुरू होते ही दो गुट भिड़े तो बवाल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए तो पथराव भी हुआ। हवाई फायरिंग करके दहशत भी फैलाई गई। मौजूद पुलिसकर्मी कुछ न कर सके तो सरकारी टीम ने स्कूल में घुसकर जान बचाई। दोनों पक्ष के करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
सरकार बदलते ही कोटेदार विनोद पाल के खिलाफ शिकायतें शुरू हुईं तो उन्होंने कोटा सरेंडर कर दिया। तब से दो किमी दूर गांव सिमरिया की दुकान से कोटा अटैच था। बुधवार को नए कोटे का प्रस्ताव होना था। रामगोपाल और बहोरनलाल दावेदार थे। सचिव धर्मेंद्र शाक्य के साथ टीम प्राइमरी स्कूल पहुंच गई। अंदर बच्चे पढ़ रहे थे, इसलिए बाहर ही कुर्सी-मेज लगा ली गईं। टीम ने दोनों पक्षों को अपनी लाइन लगाने को कहा। कुछ शरारती तत्वों ने एक दूसरे की लाइन से लोगों की खींचतान शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और लाठियां चलने लगीं। कुछ लोगों र्ने इंट-पत्थर उठाकर एकदूसरे पर फेंकने शुरू कर दिए। कुछ लोग असलहे निकाल लाए और हवाई फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। वहां सिर्फ दो पुलिस कर्मी थे। ऐसे में सचिव और टीम के दूसरे सदस्यों ने स्कूल के कक्ष में घुसकर किवाड़ें बंद कर लीं। स्कूल के बच्चों को भी शिक्षकों ने अंदर कैद कर लिया। पुलिस कर्मियों की सूचना पर अलापुर थाने से फोर्स पहुंचा तो हमलावर भाग खड़े हुए। तब टीम के सदस्यों को बाहर निकाला गया।
-------
कई गांवों में प्रस्ताव की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए एक ही जगह ज्यादा पुलिस नहीं लगा सकते। उपराला में मौके पर पुलिस बल कम था। इतने झगड़े का अंदेशा नहीं था। अब सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त फोर्स है, हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. एसपी सिंह, प्रभारी एसएसपी