फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रैबीज के इंजेक्शन न लगने से गई बच्चे की जान

रैबीज के इंजेक्शन न लगने से गई बच्चे की जान

Thu, 07 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
रैबीज के इंजेक्शन न लगने से गई बच्चे की जान

विज्ञापन
दहगवां। कुत्ते के काटने के बाद रैबीज के इंजेक्शन न लगने से एक बच्चे की जान चली गई। परिवार वाले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार बता रहे हैं।
जरीफनगर इलाके के गांव रसूलपुर कलां निवासी वीरपाल का पांच वर्षीय पुत्र सुमित 30 जुलाई की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। परिवार वाले सुमित को लेकर दहगवां पीएचसी गए। जहां उसे रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। मगर सुमित केे दोबारा पीएचसी ले जाने पर वहां मौजूद स्टाफ ने रैबीज का दूसरा इंजेक्शन लगाने से इनकार कर दिया। कहा, दूसरे इंजेक्शन की कोई जरूरत नहीं है। परिवारीजनों के मुताबिक रैबीज की पूरी डोज न पहुंचने से सुमित की हालत बिगड़ गई और एक महीने बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार को अस्पताल वालों के खिलाफ थाना जरीफनगर में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed