{"_id":"5c8e85c3bdec22143b6f0610","slug":"191552844227-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। कछला-मुजरिया मार्ग पर रविवार शाम सड़क पार कर रहे एक बालक को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम धूरी नगला निवासी वीरपाल रविवार शाम करीब चार बजे कछला-मुजरिया मार्ग पर स्थित खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। उस वक्त उनका चार वर्षीय बेटा यश अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। जैसे ही यश सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ा कि उसी समय कछला की ओर से तेज गति में आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे यश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी सड़क पर जा गिरा और बाइक बगैर उठाए मौके से फरार हो गया। हादसे को देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया, जिस पर उसके पिता खेत से सिंचाई छोड़कर आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद से बालक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।