फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, घरवालों को हत्या का शक

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, घरवालों को हत्या का शक

Mon, 25 Feb 2019 04:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 25 Feb 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, घरवालों को हत्या का शक
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तड़के इसकी भनक मायके वालों को लगी तो वे ट्रैक्टर ट्रॉली से मौके पर पहुंच गए। लाश उन्हें आंगन में पड़ी मिली। आरोपियों के परिवार की महिलाओं और मृतका के पिता समेत भाई के बीच नोकझोंक भी हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष की कुछ महिलाओं की मृतका के भाई से हाथापाई भी हो गई। हंगामे के दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतका रामलली (28) कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी निवासी दीपचंद्र यादव की बेटी थी। करीब छह साल पहले उसकी शादी उझानी क्षेत्र के गांव तेहरा के धर्मवीर के साथ हुई थी। दीपचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही धर्मवीर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। रविवार शाम को रामलली ने फोन कर बताया था कि पति उसे परेशान कर रहा है। सोमवार सुबह फोन आया कि रामलली की मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों के साथ दीपचंद्र तेहरा पहुंचा तो आंगन में उसकी बेटी की लाश पड़ी थी। घर के पुरुष सदस्य तो वहां नहीं मिले लेकिन कारण पूछने पर आरोपी धर्मवीर के परिवार की महिलाओं ने दीपचंद्र के बेटे भीमसेन से हाथापाई कर दी। अनहोनी की आशंका से परेशान दीपचंद्र ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर चोट का निशान है। उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। महिला की मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा। रिपोर्ट भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज होगी। उधर, मृतका के मायके वाले कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पर भी पहुंच गए। एसएसपी से हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन अधीनस्थ पुलिस अफसरों को पूरी घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed