फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिरकी खेड़ा के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

सिरकी खेड़ा के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिरकी खेड़ा के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव
मंगलवार को सिरकी खेड़ा गांव में दंपति के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिरकी खेड़ा निवासी वीरपाल यादव ने अपने साले जसवीर निवासी लक्ष्मन नगला थाना कादरचौक की बेटी आशा देवी की शादी करीब पांच साल पूर्व गांव के सुरेंद्र पुत्र गुलफाम यादव के साथ कराई थी। दोनों के बीच मुकद्दमाबाजी चल रही थी। करीब एक साल दोनों में सुलह हो गई। मंगलवार को सुरेंद्र और आशा में फिर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस पर आशा भागकर अपने फूफा वीरपाल के घर पहुंची। आरोप है कि इससे सुरेंद्र और उसके परिवार वालों ने वीरपाल यादव से गाली गलौच कर दी। उसके बाद पथराव करना कर दिया। जबाव में इधर से भी पथराव हुआ, जिसमें रती, संजू, वीरपाल समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दयाराम नाम के व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया है। देर रात तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed