{"_id":"5ba8eab7867a557ece01e8e3","slug":"191537796791-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेयर सैलून में खींचकर युवती से छेड़छाड़, बारबर की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेयर सैलून में खींचकर युवती से छेड़छाड़, बारबर की धुनाई
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेयर सैलून में खींचकर युवती
से छेड़छाड़, बारबर की धुनाई
सरेबाजार घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। घरों में चौका-बर्तन करने वाली युवती को एक बारबर ने बदनीयती से अपने सैलून में खींच लिया। युवती के शोर मचाने पर जुटे लोगों की भीड़ ने शटर खोलकर उसे बारबर के चंगुल से मुक्त कराया। बाद में उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। नगर निवासी एक व्यक्ति की विवाहित बेटी किसी के घर में चौका-बर्तन करने के लिए अकेली निकली। वह एक सैलून के पास से होकर गुजरी तो उसे बारबर ने अंदर खींच लिया। बाद में उसने शटर भी गिरा लिया। युवती की चीखें सुनने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने शटर खुलवा कर देखा तो वह बदहवास हालत में थी। चश्मदीद युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया। युवती को मुक्त कराने के बाद भीड़ ने बारबर को भी दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।
भीड़ ही उसे लेकर कोतवाली पहुंची। इसके बाद युवती भी अपनी मां के साथ कोतवाली आई और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। युवती के समर्थन में जुटे कई युवकों ने आरोपी की करतूतों की भी पुलिस को जानकारी दी। बताया कि वह पहले भी ऐसी ही हरकतें करते आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कुछ लोगों ने हेयर सैलून से बारबर तसव्वर का सामान भी हटवा दिया है।