फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कादरचौक में किन्नर के घर डाका

कादरचौक में किन्नर के घर डाका

Tue, 08 May 2018 08:08 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक में किन्नर के घर डाका
फोटो-34 से 37
विज्ञापन


कादरचौक में हिजड़े के घर डाका
बदमाशों ने बंदूक की बटों से घर में मौजूद लोगों को पीटकर घायल किया
नकदी समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति लूटी
थाने से एक किमी की दूरी पर हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)।
आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार रात एक हिजड़े के घर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने कई लोगों को घायल करने के बाद एक लाख से ज्यादा की संपत्ति लूट ली। खबर मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव और सीओ उझानी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
कादरचौक के बाहरी इलाके में नगीना किन्नर का घर है। रोज की तरह सोमवार की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। करीब एक बजे आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश छत पर चढ़ गए। बदमाशों ने छत पर सो रहे लोगों को पहले कब्जे में लिया। उनके ऊपर बंदूक की बटों को तान दिया और मुंह बंद रखने को कहा। फिर बदमाश नीचे उतर आए। यहां सो रहे लोगों को भी कब्जे में करके लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने नगीना, फिराज, रियाज, डल्लू र मोहम्मद अली को बंदूक की बटों से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश यहां से 25 हजार की नकदी और 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद लूटपाट की शिकार नगीना आदि ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ उझानी भूषण वर्मा आदि ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित हिजड़े से बात की। पुलिस ने नगीना की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ कादरचौक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि लूटपाट की रिपोर्ट हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मुखबिर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed