फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Sand Trader Shot While Standing at Paan Shop, Attacker Fires at His Leg and Flees

सतना में रेत कारोबारी पर जानलेवा हमला: अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
सार

पान की दुकान पर खड़े रेत कारोबारी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गाड़ी से उतरकर आए आरोपी ने गाली-गलौज के बाद फायरिंग की, जिसमें कारोबारी के पैर में गोली लगी। पुलिस अब CCTV के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Satna: Sand Trader Shot While Standing at Paan Shop, Attacker Fires at His Leg and Flees
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में रविवार की रात खेरमाई मोड़ के पास स्थित एक पान की दुकान पर खड़े रेत कारोबारी संजय अग्रवाल पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इस अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को आनन फानन मे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे रेत कारोबारी संजय अग्रवाल खेरमाई मोड़ तिराहे के पास एक दुकान पर खड़े होकर पान खा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उन पर गोली दाग दी, जो उनके पैर में जा लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमलावार एक गाड़ी से उतरकर आया और गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे हमलावर को पहचानते भी नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद घायल संजय अग्रवाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हमले का कारण और हमलावार दोनों अज्ञात हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी गई है। सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया आसपास के सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगो से पूछताछ कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed