फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shopkeeper throat slit in Samastipur Youth arrives at shop on pretext of buying, flees after the crime

समस्तीपुर में दुकानदार की गला रेतकर हत्या: खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा युवक, वारदात के बाद फरार

Mon, 28 Sep 2026 07:58 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 07:58 AM IST
सार

समस्तीपुर के विभूतिपुर में रविवार रात टेकूना चौक के पास मुर्गा दुकानदार अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मुर्गा खरीदने के बहाने पहुंचे युवक पर हत्या का आरोप है, जो वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Shopkeeper throat slit in Samastipur Youth arrives at shop on pretext of buying, flees after the crime
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में मुर्गा व्यवसायीकी गला रेत कर हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात टेकूना चौक साखमोहन के समीप मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साखमोहन गांव निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। वह टेकूना चौक पर मुर्गे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब नौ बजे के बाद एक युवक मुर्गा खरीदने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने कथित तौर पर मुर्गा काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से अशोक दास पर हमला कर दिया। हमले में गला कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दिन में चलाते थे टोटो, शाम में लगाते थे दुकान
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अशोक दास दिव्यांग थे और मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दिन में टोटो चलाते थे, जबकि शाम के समय टेकूना चौक पर मुर्गा बेचने की दुकान लगाते थे। बताया गया कि उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। परिवार की जिम्मेदारी होने के कारण वह नियमित रूप से टोटो चलाने के साथ शाम में दुकान भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और वारदात के बाद फरार युवक की तलाश शुरू कर दी।


ये भी पढ़ें-  बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी
इस बाबत विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारण और हत्या में शामिल व्यक्ति की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है। हत्या के पीछे का कारण क्या था और आरोपी की मृतक से पहले से कोई पहचान थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed