{"_id":"5974a9484f1c1b243b8b4631","slug":"191500817736-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, तीन झुलसे
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी। खेत में पानी लगाते वक्त किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर शाम घर वापस न लौटने पर मृतक के दो बेटे सहित तीन लोग किसान को खेत में देखने गए, तब घटना का पता चल सका। दोनों बेटों ने हाईटेंशन लाइन से चिपके पिता को छुटाने की कोशिश की तो उन दोनों समेत तीन लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
मृतक 60 वर्षीय प्रेमपाल थाना कुंवरगांव के गांव मोगर का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे प्रेमपाल गन्ने में पानी लगाने खेत पर गया था। इस बीच खेत में टूटी पड़ी हाईटेेंशन लाइन ने प्रेमपाल को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोजाना की तरह देर शाम तक प्रेमपाल घर नहीं पहुंचा तो उसके बेटे रनवीर, विवेक और उसका साथी राजीव प्रेमपाल को ढूंढने खेत पर पहुंचे। खेत में पिता को हाईटेंशन लाइन में उलझा देख उनके होश उड़ गए। प्रेमपाल को तार से छुड़ाने की कोशिश में तीनों युवक भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। रनवीर के मुताबिक, तार में बिजली सप्लाई आ रही थी, किसी तरह गांव से मैकेनिक बुलाकर सप्लाई कटवाई गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देर रात तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी।