{"_id":"5b2681464f1c1bab6e8b84d8","slug":"181529250118-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम फरमाता मिला पीआरपी स्टाफ, दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आराम फरमाता मिला पीआरपी स्टाफ, दो सिपाही सस्पेंड
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराम फरमाता मिला पीआरपी स्टाफ, दो सिपाही सस्पेंड
आकस्मिक चेकिंग में मिली लापरवाही, होमगार्ड हटाया, कार्रवाई को रिपोर्ट सौंपी
पीआरवी 1277 पर तैनात थे सिपाही और होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार ने शनिवार शाम अचानक यूपी 100 पुलिस वाहनों को चेक कर लिया, जिसमें दो सिपाही और एक होमगार्ड जूते-मौजे और बेल्ट उतारकर आराम फरमाते मिले। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
शनिवार देर शाम पीआरवी चेकिंग पर निकले एसएसपी अशोक कुमार सबसे पहले बिसौली-बदायूं रोड पहुंचे। रास्ते में खड़ी पीआरवी 1309 को चेक किया। इस पर तैनात सब कमांडर सिपाही अंकुर कुमार, चालक होमगार्ड राजेंद्र सिंह व पीआरवी 1280 पर तैनात कमांडर एचसीपी रामौतार, सब कमांडर सिपाही राधेश्याम, चालक होमगार्ड प्रवेश कुमार सतर्क पाए गए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि यूपी 100 से पुलिस को सबसे पहले सूचना मिलती है। जैसे ही कोई शिकायत प्राप्त होती तो तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका निस्तारण करें। इसके बाद उन्होंने फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पीआरवी 1308 को चेक किया। जिस पर तैनात सब कमांडर सिपाही प्रदीप कुमार और होमगार्ड इंद्रपाल यादव गाड़ी के अंदर बेल्ट व जूते उतारकर बैठे मिले। इस पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। पीआरवी 1277 तैनात कमांडर हेड कांस्टेूल लायक सिंह, सब कमांडर सिपाही गजेंद्र कुमार और चालक होमगार्ड बिटट्न खां डयूटी के समय जूते-मोजे उतारकर और बेल्ट खोलकर गाड़ी में सोते मिले। इस पर दोनों सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। जबकि होमगार्ड चालक बिटट्न खां को पीआरवी से हटाते हुए कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी गई है।