{"_id":"5a465a274f1c1bd0408bfae5","slug":"181514560039-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित ओमकार सिंह बने एसएसपी के पीआरओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित ओमकार सिंह बने एसएसपी के पीआरओ
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में एसएसपी ने बारह दरोगाओं को नई तैनाती दी है। इनमें से कई को पुलिस लाइन से थानों में तैनात किया गया है। हाल ही में अनुशासनहीनता और संदिग्ध भूमिका में निलंबित हुए वजीरगंज एसओ ओमकार सिंह को एसएसपी का पीआरओ प्रथम बनाया गया है।
एसएसपी चंद्रप्रकाश ने कादरचौक थाने से प्रमोद कुमार को उघैती थाने भेजा है। पुलिस लाइन से ओमकार सिंह को अपना पीआरओ प्रथम और सिविल लाइंस की खेड़ा नवादा चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह को पीआरओ द्वितीय बनाया है। पुलिस लाइन से लोकेंद्र कुमार को बिसौली की दबतोरी चौकी का प्रभारी, कृष्ण कुमार यादव को सिविल लाइन थाने में एसएसआई, पुष्पेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी खेड़ा नवादा, कृपाल सिंह को थाना इस्लामनगर, शैलेंद्र कुमार गौड़ को थाना बिल्सी, कमलवीर सिंह को थाना सिविल लाइन भेजा गया है। थाना इस्लामनगर से जयपाल सिंह को बगरैन चौकी प्रभारी, सिविल लाइन से मनोज कुमार को थाना बिसौली और दबतोरी चौकी प्रभारी यशपाल आर्या को सिविल लाइन थाने में भेजा गया है।
--
निलंबित लोकेंद्र को भी मिला ठौर
16 दिसंबर को वजीरगंज एसओ रहे ओमकार सिंह, बगरैन चौकी प्रभारी लोकेंद्र कुमार और तीन पुलिसकर्मी बिना किसी अनुमति के बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के खटेटा गांव में दबिश देने चले गए थे। वहां एक पक्ष की निजी गाड़ी में बिना वर्दी कार्रवाई करने गई पुलिस टीम को लोगों ने बंधक बना लिया था। प्रधान की मदद से पुलिसवालों को अलीगंज पुलिस ने किसी तरह निकाला। इस मामले में बरेली एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने एसएसपी बदायूं चंद्रप्रकाश को बदायूं के पुलिस स्टाफ के बारे में रिपोर्ट भेजी थी। अगले ही दिन 17 दिसंबर को एसएसपी ने इन्हें निलंबित कर दिया था। पांच दिन बाद ही ओमकार सिंह को बहाल कर दिया गया। अब वह पीआरओ बने हैं। उन्हीं के साथ निलंबित हुए लोकेंद्र कुमार को भी अब तैनाती मिली है।