फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुल्हन के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत

दुल्हन के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत
crime scene
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव गौंटिया रामनारायण में बारात निकलने के दौरान दुल्हन के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने बारात रोककर बारातियों से मारपीट करने और दुल्हन के चाचा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नेकपाल की पुत्री रेखा की बारात पापड़ गांव से आई थी। दूल्हा प्रवेश को लेकर सोमवार रात बारात पहुंची। बारात जब गांव निवासी नन्हे ठाकुर के दरवाजे पर पहुंची तो नन्हे ने उसे रोक लिया। नन्हे ने कहा कि यहीं बाजे बजाओ। काफी देर बाजे बजाने के बाद भी बारात आगे न बढ़ने दी तो बारातियों ने विरोध किया। इस पर गांव के ही सुखपाल, प्रमोद और लड़की पक्ष के रिश्तेदार गाजीपुर जिले के चिकटिया से आए गुरुदेव से नन्हे पक्ष की मारपीट होने लगी। लाठी लगने से गुरुदेव और प्रमोद घायल हो गए तो बारात में भगदड़ मच गई। जानकारी पर दुल्हन के रिश्ते के चाचा चंचल (23) पुत्र रामप्रसाद मौके पर आए और मारपीट कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि चंचल को बुरी तरह पीटकर उनका गला दबा दिया गया। गंभीर हालत में परिवार के लोग चंचल को सीएचसी लाए, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रामप्रसाद की ओर से कोतवाली में नन्हे ठाकुर, पुष्पेंद्र, नन्हू पुत्र महेशपाल और वीरेश ठाकुर के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी गई। पोस्टमार्टम में गला दबाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। कोतवाल ललित मोहन का कहना था कि तहरीर मिली है, आरोपों की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दबंगों के आतंक से कई लोग कर चुके पलायन
दातागंज। गौंटिया रामनारायण गांव की आबादी करीब पांच सौ है। गांव में यूं तो सभी बिरादरी के लोग रहते हैं। बावजूद एक बिरादरी के लोगों की संख्या आधी से ज्यादा है। आरोप है कि वर्चस्व की वजह से इन्हीं में से कुछ लोग जबर्दस्त दबंगई दिखाते हैं। शायद यही कारण है जो गांव के कई लोग अपनी घर छोड़कर पलायन कर गए हैं।

--------------
अपराध की जड़ में शराब
गांव में दबंगों की खुराफात और बढ़ते अपराध के पीछे कच्ची शराब बड़ी वजह है। गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनाई जाती है। सस्ते में ही यह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। शाम ढले ही गांव में झगड़े शुरू हो जाते हैं। बताते हैं कि हमलावरों में से कई ने शरीब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed