{"_id":"5963730f4f1c1bb9428b46da","slug":"181499689743-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबी युवती को गोताखोरों ने सकुशल निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में डूबी युवती को गोताखोरों ने सकुशल निकाला
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अकेले ही गंगा नहाने के लिए कछला पहुंची कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्राफरीदपुर निवासी युवती डूब गई। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
मामला सोमवार दोपहर का है। रेलवे पुल के पश्चिमी ओर के घाट पर मौजूद लोगों ने करीब 22 वर्षीय युवती को गंगा में डूबते देखा तो शोर मचा दिया। लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों में शेर मोहम्मद और खुश मोहम्मद युवती को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद युवती को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया गया। होश में आने पर उसने खुद को कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्राफरीदपुर के पोकपाल की बेटी देवकी बताया। लेखपाल ओमबाबू को देवकी ने अपने भाई धर्मवीर का मोबाइल नंबर बता दिया। फोन पर सूचना के बाद वह घाट पर पहुंचा। धर्मवीर ने बताया कि देवकी उसके साथ मथुरा के लिए चली थी लेकिन कासगंज रोडवेज बस स्टैंड से गुम हो गई। लेखपाल ने देवकी को उसके भाई के हवाले कर दिया।