{"_id":"5c2657ddbdec2256f87b3227","slug":"171546016733-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटे पर खूनखराबा : दबंगों ने युवक को घर से खींचकर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन कोटे पर खूनखराबा : दबंगों ने युवक को घर से खींचकर गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कोटे पर खूनखराबा : दबंगों ने युवक को घर से खींचकर गोली मारी
सहसवान (बदायूं)। दबंगों ने शुक्रवार को क्रूरता की हद कर दी। सहसवान इलाके की ग्राम सुजातगंज पस्तौर के मजरा लदपुरा में वे विरोधी पक्ष के युवक को घर से खींचकर अपने आंगन में ले गए और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो लाश को लाठियों से पीटा। बचाने पहुंचे युवक के माता-पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। दबंगों ने करीब एक घंटे तक लाश को मौके से नहीं उठने दिया। दहशत की वजह से चीख पुकार सुनने के बावजूद गांव का कोई व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं गया। बाद में पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गए। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या की यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुई। सुजातगंज पस्तौर के मझरा लदपुरा निवासी पप्पू यादव (35) पुत्र जयसिंह और जीवाराम यादव के बीच कोटे की दुकान को लेकर रंजिश चल रही थी। शुकवार सुबह पप्पू यादव अपने घर में थे। जयसिंह ने बताया कि तभी अचानक उनके घर में गांव के जीवाराम समेत आठ-दस लोग लाठी-डंडे लेकर घुस गए और पप्पू को जबरन खींचकर अपने आंगन में ले गए। वह और उनकी पत्नी मुन्नी पीछे से बचाने पहुंचे तब तक हमलावरों ने पप्पू को गोली मार दी। उन्होंने देखा तो खून से लथपथ पप्पू की लाश जमीन पर पड़ी थी और उस पर हत्यारे लाठियां बरसा रहे थे। जयसिंह और उनकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो दबंगों उन्हें भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। परिवार वाले पप्पू की लाश उठाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दबंगों ने अपने घर से शव उठने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक हत्यारे उत्पात मचाते रहे, लेकिन गांव का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना की सूचना मिलने पर दोपहर करीब 12 बजे सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची, पर इससे पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पप्पू के पिता जयसिंह की ओर से सहसवान थाना लदपुरा निवासी जीवाराम पुत्र भूरे, ओमकार पुत्र भुल्ली, पप्पू पुत्र सोनपाल और जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर कूबरी निवासी विनोद पुत्र रघुवीर के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर सहसवान कुशलवीर सिंह ने बताया कि गांव के बाहर से आरोपी जीवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। यहां बता दें कि जीवाराम की पत्नी कोटेदार रही है, जबकि आरोपी विनोद रोजगार सेवक हैं।
वर्जन--
लदपुरा में पप्पू नाम के युवक की हत्या हुई है। हत्या की वजह कोटा प्रस्ताव बताया जा रहा है। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात