{"_id":"5bc8ccb0bdec2269827d4197","slug":"171539886256-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स से अश्लील हरकत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स से अश्लील हरकत, हंगामा
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स
से अश्लील हरकत, हंगामा
नशे में था वार्ड ब्वाय, शिकायत पर डॉक्टर ने चुप्पी साधी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल में महिला स्टाफ के साथ आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। गुरुवार रात एक वार्ड ब्वाय ने स्टाफ नर्स से अश्लील हरकत कर दी, जिससे अस्पताल में काफी हंगामा हो गया। पीड़ित ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से शिकायत भी की परंतु डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
मामला गुरुवार रात पौने नौ बजे का बताया जा रहा है। उस समय वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स शाम की ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। जैसे ही स्टाफ नर्स वार्ड से निकली कि उसी समय अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय आ गया। उसने ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर नर्स से बदतमीजी कर दी। गाली-गलौज के बाद उसके साथ अश्लील हरकत तक कर दी। स्टाफ नर्स की माने तो उस दौरान वार्ड ब्वाय शराब के नशे में था। उसके अलावा कुछ अन्य कर्मचारी भी शराब के नशे में थे। उन्होंने महिला कर्मचारी की मदद तक नहीं की। इस पर स्टाफ नर्स ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से शिकायत की। उन्होंने भी विवाद में पड़ने से किनारा कर लिया। फिर स्टाफ नर्स रोती हुई अपने घर चली गई।