{"_id":"5ba8e9c4867a557fee026b1a","slug":"171537796548-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, चार झुलसे
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-33 से 37
खाना बनाते समय सिलिंडर
फटा, चार लोग झुलसे
तेज धमाके से लिंटर तक चटका, टूटकर आंगन में गिरा दरवाजा
मायके गईं थीं पत्नियां, खाना बना रहे थे दो भाई
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। गुरुगांव में रविवार रात खाना बनाते समय अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो सगे भाई और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। धमाका इतना जबरदस्त था मकान का लिंटर तक चटक गया। घर में कमरे का दरवाजा टूटकर आंगन में जा गिरा।
यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। उस वक्त मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव निवासी श्रीपाल (40) और उसका छोटा भाई कप्तान सिंह (35) अपने घर में गैस सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। श्रीपाल का 12 वर्षीय बेटा तूफानी और कप्तान सिंह का 10 वर्षीय बेटा रांशू यादव कमरे में बैठे टीवी देख रहे थे। खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। दोनों भाई कुछ समझ पाते या उन्हें कुछ पता चलता, उससे पहले सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे पूरे घर में गैस के साथ आग फैल गई। दोनों भाई और उनके दोनों बेटे आग की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का लिंटर तक चटक गया। दीवारों में दरारें पड़ गईं और दरवाजा टूटकर बाहर आंगन में जा गिरा। इधर, धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में हलचल मच गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर श्रीपाल के घर की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और चारो लोगों को घर से बाहर निकाला। तब तक एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद मोहल्ले वाले घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से चारों लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया है। इनमें कप्तान सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यहां बता दें कि श्रीपाल की पत्नी राधा अपने मायके उसावा के पचद्वियोरा में थी जबकि कप्तान सिंह की पत्नी रीना अपने मायके हजरतपुर के शेरपुर गांव गई थी।