{"_id":"5a3fa77e4f1c1bf4688c314c","slug":"171514121086-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 36 गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 36 गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। रविवार सुबह चौकी पुलिस ने 36 गोवंशीय पशु लेकर भाग रहे एक ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया। कोहरे का फायदा उठाकर ड्राइवर और तस्कर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करपशुओं को उझानी गोशाला के सुपुर्द कर दिया।
सुबह म्याऊं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ट्रक तेजी से जा रहा था। किसी ने म्याऊं चौकी पुलिस को सूचना दी कि ट्रक (संख्या यूपी 22 पी 2226) में उसावां की तरफ से गाय भरकर लाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज स्टाफ सहित उसावां रोड पर ब्लॉक गेट के पास पहुंच गए। उन्होंने संबंधित ट्रक को आते देख रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को दौड़ाया। बाद में चालक और तस्कर पशुओं से भरा ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक को पुलिस चौकी ले गई। यहां चौकी इंचार्ज ने ट्रक पर पड़ा तिरपाल हटाकर गायों को निकलवाया। ट्रक में 30 गाय और छह बैल थे। पुलिस ने गायों को उझानी गोशाला भिजवा दिया। ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।