{"_id":"59f9ba334f1c1bc9678b8cf0","slug":"171509538355-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार किया तो जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार किया तो जलाकर मार डाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
युवती ने परेशान होकर आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। देवर से शादी को इंकार किया तो विधवा महिला पर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। मंगलवार देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बियोधन बुजुर्ग निवासी (24) नीलम की शादी सात साल पहले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढईया गांव निवासी जसवीर से हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने बताया कि बीमारी के चलते छह साल पहले जसवीर की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से नीलम ससुराल में रह रही थी। मायके वालों की माने तो जसवीर की मौत के बाद से नीलम का देवर जितेंद्र उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। नीलम इसका लगातार विरोध कर रही थी। आरोप है कि मंगलवार शाम शादी की बात पर नीलम की देवर जितेंद्र से कहासुनी हुई। जिसके बाद गुस्से में आरोपी देवर ने नीलम के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके वालों का घटना की जानकारी आरोपी के बड़े भाई मुनेंद्र ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह मृतका के पिता राजाराम ने इस्लामनगर थाने में तहरीर दी। एसओ रामनरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
------------
मृतका के परिवार वालों ने नीलम के देवर जितेंद्र पर गलत नीयत रखने और उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का आरोप तहरीर में लगाया है। इसी आधार पर जितेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामेनरेश माथुर, एसओ, इस्लामनगर